लाभ - हानि
सामान्य नियम
क्रय मूल्य --- वस्तु जिस मूल्य पर खरीदी जाती है उसे क्रय मूल्य कहते हैं
विक्रय मूल्य --- वस्तु जिस मूल्य पर बेची जाती है उसे विक्रम मूल्य कहते हैं
लाभ = विक्रय मूल्य - क्रय मूल्य
हानि = क्रय मूल्य - विक्रय मूल्य
यदि क्रय मूल्य पर 20% लाभ हो तो विक्रय मूल्य होगा = क्रय मूल्य का 120 %
यदि क्रय मूल्य पर 20% हानि हो तो विक्रय मूल्य होगा = क्रय मूल्य का 80%
लाभ% = लाभ ×100 / क्रय मूल्य
हानि = हानि ×100 / क्रय मूल्य
विक्रय मूल्य X तथा लाभ 20% हो तो क्रय मूल्य = 100X/ 120
विक्रय मूल्य X तथा हानि 20% हो तो क्रय मूल्य = 100X / 80
बट्टा सदैव अंकित मूल्य पर होता है
यदि कोई दुकानदार अपनी वस्तुएं क्रय मूल्य पर बेचता है परंतु त्रुटिपूर्ण बाट का प्रयोग करता है तो
लाभ% = त्रुटि×100 / सही मान - त्रुटि
1. एक दुकानदार ने 70 किलो आलू ₹420 में खरीद कर ₹6.50 प्रति किग्रा की दर से बेच दिए लाभ प्रतिशत कितना है
solution ---
70 kg आलू का क्रय मूल्य = ₹420
70 kg आलू का विक्रय मूल्य = 70 ×6.50
= ₹455
लाभ = ( 455 - 420 ) ×100/420
= 3500/420 = 8.33%
2. यदि एक रेडियो सेट 1120 रुपए में बेचा जाय तो 40% लाभ होता है 60% लाभ कमाने के लिए कितने रुपए में बेचा जाए
solution --
1120 रुपए में बेचने पर 40% लाभ होता है अतः क्रय मूल्य = 1120×100/140
क्रय मूल्य = 800 रुपए
60% लाभ कमाने के लिए
विक्रय मूल्य = ( विक्रय मूल्य - क्रय मूल्य )×100/क्रय मूल्य
( X - 800 )×100/800 = 60
X - 800 = 480
X = 800 + 480
X = 1280
3. यदि 16 वस्तुओं का विक्रय मूल्य 20 वस्तुओं के क्रय मूल्य के बराबर है तो विक्रेता को कितना प्रतिशत लाभ या हानि होगी
solution --
माना एक वस्तु का क्रय मूल्य = 1 रूपय
अतः 16 वस्तुओं का क्रय मूल्य = ₹16
20 वस्तुओं का क्रय मूल्य = ₹20
16 वस्तुओं का विक्रय मूल्य = 20 वस्तुओं का क्रय मूल्य = ₹20
क्रय मूल्य ₹16 एवं विक्रय मूल्य ₹20 अतः लाभ
होगा
लाभ% = ( 20 - 16 )×100/16
= 25%
4.
यदि 8 वस्तुओं का क्रय मूल्य 9 वस्तुओं के विक्रय मूल्य के बराबर है तो विक्रेता को लाभ या हानि कितना प्रतिशत होगी
solution --
माना एक वस्तु का क्रय मूल्य = ₹ 1
अतः 8 वस्तुओं का क्रय मूल्य = ₹ 8
9 वस्तुओं का क्रय मूल्य = ₹9
9 वस्तुओं का विक्रय मूल्य = 8 वस्तुओं का क्रय मूल्य = ₹8
क्रय मूल्य ₹9 तथा विक्रय मूल्य ₹8 अतः हानि होगी
हानि% =( 8 - 9 )×100/9
= 11.11%
5. एक व्यापारी अपनी वस्तुओं को क्रय मूल्य पर बेचता है परंतु वह एक 1 kg के स्थान पर 900 ग्राम का बाट प्रयोग करता है उसका लाभ प्रतिशत क्या है
solution ---
लाभ% = त्रुटि×100 / सही मान - त्रुटि
= 100×100/1000-100
= 100/9
=11.11%
No comments:
Post a Comment